Delhi
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 27 सितंबर को केरल के एक दिवसीय दौरे पर

नई दिल्ली, 26 सितंबर।(सत् पथ) उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन 27 सितंबर 2026 को केरल के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वे कोल्लम और तिरुवनंतपुरम में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उपराष्ट्रपति कोल्लम स्थित माता अमृतानंदमयी मठ में माता अमृतानंदमयी के 73वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘विश्व सेवा दिनम’ समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर वार्षिक समारोह के साथ विभिन्न मानवीय पहलों का शुभारंभ भी किया जाएगा। इसके बाद उपराष्ट्रपति तिरुवनंतपुरम स्थित श्री उथराडोम थिरुनल (एसयूटी) एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के स्नातक दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति का यह दौरा केरल में आध्यात्मिक, सामाजिक सेवा और चिकित्सा शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण आयोजनों में उनकी सहभागिता को रेखांकित करेगा।
Related
- भारत-रूस नौसैनिक सहयोग को मिलेगी नई मजबूती, इंद्र-2026 अभ्यास के लिए व्लादिवोस्तोक
- प्रधानमंत्री मोदी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को किया नमन, सुशासन और सामाजिक न्याय के आदर्शों को किया याद
- सुपरकंप्यूटिंग से बदलेगी भारत की रफ्तार, एआई और रिसर्च को मिलेगी नई उड़ान
- SAIL कर्मचारियों का बोनस 32 हजार रुपये तय, ट्रेनीज को मिलेंगे 25,600 रुपये